पुलिस अधीक्षक डॉ॰ओमवीर सिंह ने बैरिया में दो भवनों का किया लोकार्पण : जनसुनवाई कक्ष और पुलिस मेस का हुआ लोकार्पण,जन सहयोग से हुआ निर्माण
Ajay Mishra
Sun, Dec 7, 2025
संवाददाता / जितेन्द्र यादव (जीतू)
बलिया । पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह ने रविवार को लगभग 11 बजे बैरिया में दो नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। इनमें बैरिया पुलिस चौकी में जन सहयोग से बना जनसुनवाई कक्ष और बैरिया थाना में पुलिस विभाग व जन सहयोग से निर्मित पुलिस मेस शामिल है। लोकार्पण समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिलापट का अनावरण किया और फीता काटकर दोनों कक्षों का अलग-अलग उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई कक्ष बनने से फरियादियों को सुविधा मिलेगी, जबकि पुलिस मेस के निर्माण से पुलिसकर्मियों को भोजन के लिए आरामदायक स्थान उपलब्ध हो गया है। उन्होंने इन दोनों सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इनके निर्माण में पुलिस विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों का सहयोग भी सराहनीय है। उद्घाटन के समय युवा यशस्वी ब्लॉक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह, थानाध्यक्ष रेवती राजेश बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जयसवाल और उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ल मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, वन क्षेत्राधिकारी सतीश शुक्ला, सहायक वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज बैरिया अजय कुमार, जयप्रकाश नगर मयंक कुमार, सुरेमनपुर नीरज मौर्य सहित अन्य उप निरीक्षक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
