राष्ट्रीय पत्रकार संघ का म ऊ जिला सम्मेलन सम्पन्न : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का सम्मेलन गृहस्थ प्लाजा म सम्पन्न,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने पत्रकारों को किया सम्मानित
Ajay Mishra
Mon, Apr 14, 2025
मऊ। 13 अप्रैल। (डी एन एन,पिन्टू सिंह) राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को जनपद मऊ कार्यकारिणी ने अपना पहला जिला सम्मेलन शहर के गृहस्थ प्लाजा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन के बतौर मुख्य अतिथि मऊ जनपद के भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा सदर प्रत्याशी अशोक सिंह व पूर्व बसपा सांसद बालकृष्ण चौहान रहे, साथ ही घोसी लोकसभा सीट से सांसद राजीव राय की अनुपस्थिति में उनका प्रतिनिधित्व उनके प्रतिनिधि संतोष राय ने किया। इस सम्मेलन में मऊ जनपद के साथ-साथ बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, चंदौली,गाजीपुर, आजमगढ़ , अयोध्या , आदि जनपदों के पत्रकार शामिल रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह तथा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह, धीरेंद्र सिंह शक्ति, संचालन डाक्टर अशोक चौहान ने किया। इस सम्मेलन में मौजूद सभी ने जहां एक तरफ पत्रकार हितों की बात की और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए रणनीति बनाने का आह्वान किया, वहीं दूसरी तरफ पत्रकारिता में आई विसंगतियों पर भी बिन्दुवार चर्चा की और सभी ने इस बात पर एक स्वर में सहमति प्रदान किया कि पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रहित और राष्ट्र का विकास होना चाहिए न की निजी स्वार्थ के वशीभूत होकर पत्रकारिता जैसा पवित्र और पुनीत कार्य किया जाना चाहिए। इस सम्मेलन का सफल आयोजन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की मऊ कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष दीवान चंद गौतम, जिला प्रभारी रामसूरत राजभर, जिला महामंत्री कमलेश विश्वकर्मा, जिला सलाहकार शिवलाल यादव, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक पटवा, जिला कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी जयंत प्रताप सिंह व अन्य के कुशल नेतृत्व में किया गया।
इस कार्यक्रम में शामिल प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह, पिन्टू सिंह, धीरेन्द्र सिंह शक्ति, अश्विनी सिंह, सन्तोष नयन, रामचन्द्र सिंह, कमल यादव, दुर्गा शंकर सिंह, अजय मिश्रा, ऋषिकेश पाण्डेय, अंजली राय, प्रवीण राय, उमाकांत तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे। सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
