BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ द्वारा की ग ई मिशन शक्ति 05 की समीक्षा बैठक : बलिया के आर डी त्रिपाठी हाल में जनपद के नोडल अधिकारी और मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक

Ajay Mishra

Sat, Dec 13, 2025

बलिया । पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा बलिया पुलिस लाईन के आर डी त्रिपाठी हाल में बैठक कर महिला जागरुकता के सम्बन्ध में ग्राम/वार्डो में मिशन शक्ति केन्द्र के सम्बन्ध में कार्यक्रम के आयोजन करने के दिये निर्देश ।

सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत प्रचलित अभियान के दौरान महिला सम्बन्धी अपराधों में सघन पैरवी करके अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश ।

मिशन शक्ति-5.0 में उत्कृष्ट कार्य हेतु उपमहानिरीक्षक द्वारा 01 उ0नि0 व 02 महिला कान्टेबल को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित ।

आज दिनांक 13.12.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह के जनपद बलिया में आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस लाइन बलिया में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी और उनके द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया ।

तत्पश्चात डीआईजी महोदय द्वारा जनपद के सभी पुलिस अधीकारियों के साथ आर0डी0 त्रिपाठी हाल में उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति-5.0” एवं जनपद में महिला अपराध की रोकथाम एवं महिला अधिकारों के जागरुकता के सम्बन्ध समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । महिला सम्बन्धित अपराध की रोकथाम व तत्काल सशक्त कार्यवाही किए जाने एवं इनसे सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर मा0 न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को जल्द-जल्द से सजा दिलाने के लिए भी निर्देशित किया गया । डीआईजी द्वारा जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाये जा रहे अभियान में सभी प्रभारियों से 1. महिला हेल्प डेस्क प्रार्थना पत्र रजिस्टर 2. काउंसलिंग रजिस्टर 3. एण्टी रोमियो स्क्वॉड रजिस्टर 4. महिला बीट रजिस्टर 5. निरीक्षण पुस्तिका 6. प्रथम सूचना रिपोर्ट रजिस्टर 7. निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर 8. फीडबैक/फॉलोअप रजिस्टर के बारे पुछताछ एवं फीडबैक लेकर इनमें और सुधार हेतु अन्य आवश्यक दिशा निर्देश किया गया । उन्होंने मिशन शक्ति फेज-5.0 में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उ0नि0 श्री राम कुमार यादव थाना नगरा व महिला सिपाही सुषमा यादव थाना नगरा व महिला सिपाही मांसी कुमारी सिकन्दरपुर को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

बैठक में जनपद में माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने एवं थानों व कार्यालयों में अपनी समस्या लेकर आये जनता के प्रति अच्छा व्यवहार किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये जनता के प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये तथा जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास, व जनपद के सभी थाना प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें