BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

ठगी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा‌ निकाले गये धन को होल्ड करा कर : शिकायत कर्ता के खाते में लौटाया गया 2,40000रुपया,साइवर टीम की हो रही प्रसंशा

Ajay Mishra

Tue, Jan 6, 2026

अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 2,40,000.00 /- रूपये शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस ।

बलिया। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता अंशुमान कुमार यादव निवासी गड़वार थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के दो बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से दिनाँक-28.11.2025 को कुल-2,40,000/- रूपये (शब्दो में- दो लाख चालीस हजार रूपये) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया कृपा शंकर के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-05.01.2026 को शिकायतकर्ता अंशुमान यादव के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि 2,40,000.00/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

साइबर फ्राड़ के बचने के लिए सावधानियाँ-

1. साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें ।

2. किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें ।

3. वर्क फ्राम होम, शेयर ट्रेडिंग करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें ।

4. कृपया किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा पैसों की मांग किये जाने पर अच्छे से जाँच ले एवं अपने खाते का बैलेंस चेक कर ले, किसी के बहकावे में न आये ।

5. अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें ।

*साइबर सेल पुलिस टीम बलिया द्वारा की ग ई,जिसमें

1- प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी साइबर क्राइम थाना जनपद बलिया।

2- उ0नि0 मनीष कुमार वरूण ( साइबर सेल)

3- मुख्य आरक्षी मो0 इमरान (साइबर सेल बलिया)

4- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)

5- आरक्षी शनि यादव (साइबर सेल बलिया)

6- आरक्षी जितेन्द्र कुमार (साइबर सेल बलिया)

7- आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)

विज्ञापन

जरूरी खबरें