BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

सुनैना,नीति का चयन भारतीय बालिका फुटबॉल चयन कैम्म के‌ लिए : सोनाडीह(बेल्थरा रोड)की छात्राओं का चयन नेशनल बालिका सब जूनियर फुटबॉल टीम में

Ajay Mishra

Fri, Aug 1, 2025

बलिया। सब जुनियर बालिका नेशनल फुटबॉल के कैंप में बलिया के सोनाडीह की सुनैना और नीति का चयन होने पर जनपद वासियों एंव खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।

बलिया शहर मुख्यालय से सुदूर दक्षिण छोर पर स्थित बेल्थरारोड के निकट पी०एम०श्री विद्यालय सोनाडीह में अनुदेशक के पद पर कार्यरत सामान्य से व्यक्ति रामप्रकाश यादव ने महिला फुटबॉल की ऐसी नर्सरी तैयार किया कि उसी में से एक खिलाड़ी प्रिया का चयन अंडर 17 वर्षीय भारतीय बालिका फुटबॉल टीम के लिए चयनित होने वाले कैंप के लिए हुआ है। जो एक कदम दूर है इंडिया टीम में चयन होने के लिए तो दूसरी ओर सब जुनियर बालिका फुटबॉल नेशनल कैंप के लिए ट्रायल/चयन जो आगरा के एकलव्य स्टेडियम में विगत 26 से 28 जुलाई तक आयोजित था। इसमें नीति और सुनैना का चयन 15 दिवसीय कैंप में हुआ है, सुनैना जो कक्षा आठ में पी एम श्री विद्यालय सोनाडीह में अध्ययनरत हैं वहीं नीति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनाडीह में कक्षा 9 की छात्रा है। बेसिक शिक्षा परिषद बलिया में अनुदेशक के पद पर कार्यरत रामप्रकाश यादव की देख रेख में ये खिलाड़ी प्रतिदिन गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। राम प्रकाश ने कहा कि सुनैना के पिता आजिविका के लिए विदेश में कार्यरत हैं और वहीं नीति के पिता गांव पर ही रहकर रंगाई-पुताई का काम करके परिवार का भरण पोषण करतें हैं।इन खिलाड़ियों के इस मंजिल पर पहुंचने और पहुंचाने के लिए रामप्रकाश यादव को जिला ओलम्पिक एसोसिएशन बलिया की ओर से इंजिनियर अरूण कुमार सिंह, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मेज़र दिनेश सिंह, जिला हैंडबॉल एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष नीरज सिंह गुड्डू, जिला फुटबाल संघ के सचिव अरविंद सिंह,उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज सिंह, एथलेटिक्स संघ के सचिव मिथिलेश श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन रेफरी अजेन्द्र राय,जिला वालीबॉल एसोसिएशन के डां अरविंद शुक्ल एवं संजय सिंह, जिला हैंडबॉल संघ के राजेश गुप्ता एवं रतन बिहारी जी जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव जी, अजीत सिंह,डां संजय तिवारी, अंगद सिंह कुंदन गुप्ता,वीरेश दुबे,राजु राय, असलम वारसी, गुरूशरण वर्मा, सुमित झा,मो० खुर्शीद,अजय प्रताप सिंह, सोनी पाण्डेय शुक्ला,सपना चौधरी,जमाल अख्तर सहित खेल प्रेमियों ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें