BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी में इलाज में कमी : समाजसेवी धनु चौबे ने उपकरण के अभाव में मरीजों का समुचित इलाज न होना बताया

Ajay Mishra

Wed, Aug 27, 2025

➡️ उपकरणों की कमी से नही हो पा रहा इलाज

➡️ रोज दर्जनों मरीज हो रहे परेशान

संवाददाताःजितेन्द्र यादव 'जीतू'

हल्दी(बलिया) युवा समाजसेवी वार्ड नंबर 56 के जिला पंचायत प्रत्याशी विद्याशरण चौबे उर्फ़ धनु ने कहा की सोनवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक की तैनाती के बावजूद दंत रोग से पीड़ित मरीजों का उपकरण न होने के कारण इलाज नही हो पा रहा है साथ ही इस अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उल्लेखनीय है कि सोनवानी स्वास्थ्य केंद्र पर दंत चिकित्सक तो तैनात हैं,लेकिन आवश्यक उपकरणों की कमी से मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। दंत चिकित्सक डॉक्टर आजरा जवी के अनुसार, प्रतिदिन दर्जनों मरीज चिकित्सा के लिए आते हैं। केंद्र में डेंटल केयर चेकर मशीन और डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं होने से मरीजों की उचित जांच और इलाज में बाधा आ रही है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर मुकर्रम ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया को आवश्यक उपकरणों की मांग लिखित रूप में भेजी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही यह उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें