BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

मिशन 5 के लिए मिशन शक्ति टीम‌ द्वारा चलाया गया विशेष अभियान : मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं,छात्राओं और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Ajay Mishra

Sun, Sep 7, 2025

बलिया। 07 सितम्बर 2025 को प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 5.0” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा स्कूल कॉलेजों, प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वनिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना। तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 📞1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-📞112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 📞1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-📞102, एम्बुलेंस सेवा-📞108, महिला हेल्प लाईन-📞181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 📞1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया ।

*महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व किशोरियों को निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। संवाद के माध्यम से यह विश्वास दिलाया गया कि किसी भी असुविधा या संकट की स्थिति में पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें