BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

विश्व शान्ति के लिए विशेष हवन पूजन का आयोजन : सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की ओर से विशेष हवन-पूजन और यज्ञ

Ajay Mishra

Tue, Jul 22, 2025

संवाददाता/जितेन्द्र यादव (जीतू)

बैरिया: सद्गुरू सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को बैरिया चिरैया मोड़ राधेकृष्ण डिजिटल लाइब्रेरी एजुकेशन सेंटर परआयोजित विश्व शांति वैदिक हवन यज्ञ व विशेष संत्सग का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों बैरिया,सुरेमनपुर, चांद दीयर,लालगंज, दुर्जनपुर,दयाछपरा, पाण्डेयपुर आदि के गुरू भाई बहनों ने भाग लिया। वाराणसी से आये स्वर्वेद के विद्वानों ने हवन यज्ञ कराया। इसके पश्चात सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान बिहार मिलेट्री फोर्स में कार्यरत एसआई जितेन्द्र यादव एवं उनकी धर्मपत्नी रमावती देवी शामिल रही। राधेकृष्ण डिजिटल लाइब्रेरी के निदेशक प्रिंस यादव ने कहा कि सद्गुरू ही मानव को भव बंधन से छुटकारा दिलाने व परमात्म तत्व का बोध कराते है,उन्होंने बताया कि सद्गुरु को प्रसन्न करने के लिए सेवा,सत्संग, साधना व प्रचार-प्रसार है। इस अवसर पर धन्नू यादव सभासद वार्ड नं.9,वीरेन्द्र यादव, हरेंद्र यादव,भोलू यादव, राहुल यादव,अजय यादव आदि सम्मिलित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें