BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

जिलाधिकारी ने किया सदर तहसील का औचक निरीक्षण : कोर्ट कार्यालय की अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी,वासीलबाकी नसीब कक्ष को किया सील

Ajay Mishra

Thu, Sep 4, 2025

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को तहसील सदर स्थित कोट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वादों के रजिस्टर की जांच करते हुए उन्होंने रजिस्टार कार्यालय से प्राप्त फाइलों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अलमारियों एवं कंप्यूटर पर जमी धूल-मिट्टी देखकर उन्होंने तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि साफ-सफाई में लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वासीलवाकी नसीब कक्ष का भी निरीक्षण किया। वहां फाइलों का रख-रखाव बेहद अव्यवस्थित पाया गया। खिड़कियों में शीशे न लगे होने और सीसीटीवी कैमरा न लगाए जाने पर गंभीर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कक्ष को तत्काल सील किए और वहां एक होमगार्ड की तैनाती कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि तीन माह पूर्व ही तहसीलदार को फाइलों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के बावजूद कार्यवाही न होने पर उन्होंने तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यवाही करने के लिए चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, एसडीएम सदर तिमराज सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें