अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री दानिश आजाद ने किया उदघाटन : सुजयात,चित्त बड़ागांव में JFS पेट्रोल पम्प का किया उदघाटन
Ajay Mishra
Wed, Nov 19, 2025
बलिया। आज 19 नवम्बर को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्य मंत्री (श्री दानिश आजाद अंसारी जी) ने जनपद बलिया में सुजयात, चितबड़ा गांव में JFS पेट्रोल पम्प (BPCL), का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में सुविधाओं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, तथा व्यापारिक गतिविधियों को गति प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यह पेट्रोल पम्प क्षेत्र के लोगों को ईंधन सुविधा के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराएगा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों में जनभागीदारी और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मंत्री जी ने परियोजना से जुड़े उद्यमी Raju Petrol Pump के संचालक औरंगज़ेब आलम इदरीसी "राजू को बधाई दी और कहा कि सरकार हमेशा ऐसे उद्यमों को प्रोत्साहित करती रहेगी जो प्रदेश के आर्थिक विकास में सहयोगी हों। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
