BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

पुलिस अधीक्षक ने थाना गेट का उदघाटन कर किया जनसंवाद : नवनिर्मित गेट का पुलिस अधीक्षक ने किया उदघाटन और क्षेत्र में कानून एवं अपराध मुक्त बनाने हेतु किया जनसंवाद

Ajay Mishra

Sun, Sep 14, 2025

बलिया। आज 14 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के द्वारा थाना गड़वार में नवनिर्मित थाना गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को आम जनमानस में शान्ति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तत्परता के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया । उद्घाटन के अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं आमजनमानस से भी वार्ता कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं थानाक्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिये संवाद किया गया ।

इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त व प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर सिंह, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश कुमार दुबे एवं थानाध्यक्ष गड़वार श्री राजेश बहादुर सिंह* सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें