महावीरी झण्डा जुलूस सकुशल सम्पन्न : महावीरी झण्डा जुलूस के सकुशल पास हो जाने पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों व पुलिस को बधाई दिया है
Ajay Mishra
Sun, Aug 10, 2025
बलिया ।बलिया का एतिहासिक महावीर झण्डा जुलूस सकुशल सम्पन्न होगया।इस बार व्यापक पुलिस बन्दोबस्त किया गया था,पुलिस कप्तान अपने सभी सहयोगी अधिकारियों के साथ होमवर्क करते रहे और सभी अखाड़ा प्रबन्धकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश देते रहे जिसका सुखद परिणाम रहा कि महावीरी झण्डा जुलूस सकुशल पास हो गया और कहीं से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।
जिलाधिकारी बलिया और पुलिस अधीक्षक बलिया महावीरी झण्डा सकुशल पास हो जाने पर जहां प्रसन्नता व्यक्त किया है वहीं बाहर से आएं सुरक्षा बल तथा जनपद के लगे सभी अधिकारी व पुलिस जवानों को भी बधाई दिया है।
विज्ञापन
