BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

जिलाधिकारी के जनता दर्शन में मृतिका‌ शारदा देबी का हुआ दर्शन : जिलाधिकारी शिकायतें सुन रहे थे,वही एक महिला शारदा देबी अपने को जीवित बताकर शिकायत किया कि अभिलेखों में उन्हें मृत किया

Ajay Mishra

Thu, Jun 19, 2025

बलिया। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में श्रीमती शारदा देवी ने उपस्थित होकर जिंदा होने का किया दावा । उन्होंने बताया कि मुझे मृतक दिखाकर बड़े पिताजी के पुत्रों ने अपना नाम राजस्व अभिलेखों में कराया दर्ज कराया है।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी,बैरिया को जांच अधिकारी नामित कर 03 दिवस में आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की शिकायतों को सुनकर जूम के माध्यम से जुड़े हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के जनता दर्शन में श्रीमती शारदा देवी पत्नी प्रेमनाथ सिंह, निवासी -बसंतपुर, तहसील बैरिया ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मैं प्रत्यक्ष जिंदा हूं, परंतु राजस्व अभिलेखों में मुझे मृतक दिखाकर बड़े पिताजी के पुत्रों ने वसीयत को बदलवाकर, राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

श्रीमती शारदा देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि वे अपने पिता स्वर्गीय राजा राम सिंह की एक मात्र संतान है। पिताजी की मृत्यु के बाद उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ था, किंतु वर्ष 2023 में, उनको मृतक दिखाकर, उनके बड़े पिताजी के पुत्रों ने अपना नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया है।

जिलाधिकारी ने यह प्रकरण जीवित को मृतक दिखाकर वरासत कराए जाने का पाए जाने पर उप जिलाधिकारी बैरिया को जांच अधिकारी नामित कर आगामी 03 दिवस में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें