BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रयास रंग लाया,वेतन खाते में : संगठन का प्रयास और ‌अधिकारीगण का‌ सहयोग रंग लाया,शिक्षकों का वेतन खाते में

Ajay Mishra

Fri, Aug 8, 2025

बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का लगातार तीन दिन का प्रयास रंग लाया,रक्षा बन्धन और महावीरी झण्डा जुलूस के पूर्व ही शिक्षकों का वेतन उनके खाते में पहुंच गया।तीन दिन का असली प्रयास आज समझ आया जब आज ही बिल जेनरेट हुआ उसकी जरुरी औपचारिकताएं पूरी हुई और बिल ट्रेजरी गया और वहाँ भी बुलेट ट्रेन ‌जैसी रफ़्तार से आगे दौड़ता हुआ सीधे वेतन शिक्षकों के खाते में पहुंच गया।

इस सबमें सबसे अहम जिम्मेदारी का निर्वहन जनपद के मालिक और एक संवेदनशील व्यक्तित्व जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह की भूमिका रही जिन्होंने तत्काल‌ एक्शन लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ‌से विस्तृत जानकारी लेते हुए डायरेक्टर और शासन तक पहल किया और उनका प्रयास आज‌पर्व के पूर्व वरिष्ठ कोषाधिकारी आन्नद दुबे जी‌के यहां से होते हुए शिक्षकों का वेतन उनके खाते में पहुंच गया।

इस कार्य में अहम‌ भूमिका ‌शिक्षकों के नेतृत्व कर्ता‌ जितेन्द्र सिंह की रही जिन्होंने बाढ़ के दौरे में अधिकारियों के व्यस्त रहने के बावजूद सभी‌तक‌ पहुंच बनाई। जितेन्द्र सिंह ने सभी अधिकारीगण का सहयोग करने ले लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है और अपने शिक्षकों सहित सभी अधिकारीगण को रक्षा बन्धन की बधाई दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें