BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

25 जनवरी को GGIC में होगा मतदाता दिवस का मुख्य आयोजन : मेरा भारत-मेरा वोट,मतदाता शपथ सहित पूरा आयोजन 25 जनवरी को राजकीय बालिका इण्टर कालेज में होगा

Ajay Mishra

Wed, Jan 21, 2026

तहसील से लेकर जनपद स्तर तक होंगे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम

बलिया। सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सफल एवं प्रभावी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), बलिया में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को पहचान पत्र के साथ आमंत्रित करेंगे। उपस्थित मतदाताओं को बैज लगाकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शपथ दिलाई जाएगी, हस्ताक्षर कराए जाएंगे तथा सामूहिक फोटो लिया जाएगा। कार्यक्रम में नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालयों में बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय लोकगीत एवं अन्य प्रस्तुतियां होंगी। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “भारतीय लोकतंत्र के हृदय में नागरिक” तथा टैगलाइन “मेरा भारत, मेरा वोट” निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद एवं तहसील स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन, शपथ ग्रहण, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण सुनिश्चित किया जाए। तहसील स्तर पर कार्यक्रम उप जिलाधिकारी, ईआरओ एवं एईआरओ के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर थीम सॉन्ग और मतदाता जागरूकता सामग्री का प्रसारण किया जाएगा। लोकतंत्र विषय पर चित्रकला, निबंध, स्लोगन लेखन, प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी, गीत एवं ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता फैलाई जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु टी-शर्ट, कैप आदि का वितरण समाजसेवी संगठनों के सहयोग से किया जाएगा। जिले के सभी कार्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर उसकी फोटो जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त नि:शक्तजनों की रैली का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें