BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

बैरिया थाना क्षेत्र के गोनिया टोला में एक व्यक्ति के गले में गोली लगी : परिजन और पुलिस कोई भी गोली लगने का कारण नहीं बता रहा है,पुलिस जांच में जुटी

Ajay Mishra

Wed, Jul 16, 2025

संवाददाता, जितेन्द्र यादव 'जीतू'

बलिया । बैरिया थाना क्षेत्र के गोंहिया टोला में बुधवार को एक युवक को गर्दन में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय युवराज सिंह उर्फ यश सिंह के रूप में हुई है। वह हरेंद्र सिंह का पुत्र है। घटना दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच की है। परिजन घायल को पहले सीएचसी सोनबरसा ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी श्यामकांत और कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। गर्दन में गोली लगने के कारण युवक बोल नहीं पा रहा था। परिजन भी कुछ बताने से कतरा रहे हैं। सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। युवक की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक को किन परिस्थितियों में गोली लगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें