BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा : केन्द्रों का किया सघन दौरा और परीक्षा को सकुशल व सुचितापूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न करानेहेतु अधिकारियों को देतेरहे दिशानिर्देश

Ajay Mishra

Sun, Jul 27, 2025

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक परीक्षा) परीक्षा को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सतीश चंद्र कॉलेज बलिया का भ्रमण कर आयोजित परीक्षा को सकुशल व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम पहुंचकर वहां पर सीसीटीवी की क्रियाशीलता व अन्य व्यवस्थाओं को देखा है तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से आयोजित परीक्षा के बारे में जानकारी लेते हुए लोक सेवा आयोग के दिशा- निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा को सकुशल ढंग संपन्न कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें