BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

बैरिया पुलिस और बांसडीह रोड पुलिस ने की संभ्रान्त लोगों की बैठक : कानून-शान्ति व्यवस्था व त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर की ग ई शान्ति समिति की बैठक

Ajay Mishra

Mon, Jun 2, 2025

बलिया। सीओ बैरिया व ईओ बैरिया द्वारा थाना बैरिया में किया गया पीस कमेटी बैठक । आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई ।

आज दिनांक 02.06.2025 को बकरीद आदि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम व इओ बैरिया मो0 नौसाद आलम द्वारा थाना बैरिया में क्षेत्र के सभी संभ्रान्त नागरिकों/आमजन के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी । मीटिंग के दौरान उपस्थित थाना बैरिया क्षेत्र के सभी आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए उन्हें शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी । सभी से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है तथा बाजारों व महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग कराई जा रही है । यदि किसी भी अराजक तत्वों द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था भंग की जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी । मीटिंग में प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण व थानाक्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू व सम्मानितगण मौजूद रहे ।

इसी प्रकार थानाध्यक्ष बांसडीह रोड अजय पाल द्वारा थानाक्षेत्र के सभी सम्मानित व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी बैठक की गयी, बैठक में लोगों को आगामी त्यौहार शांति प्रिय ढंग से मिल जुलकर मनाने की अपील की गयी । जनपद के अन्य थानों द्वारा भी पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को शांति पूर्वक मनाने की अपील की जा रही है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें