BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

ददरी मेला इस बार गतवर्ष से कुछ भिन्न होगा लेकिन उससे और बेहतर होगा : मेले में लगने वाले झूले ‌की दरें‌ झूला मालिक द्वारा तय किया गया है,मेले में वाहन खड़ा करने का शुल्क भी‌ निर्धारित है

बलिया ददरी मेला 2025 के लिए कुछ बदलाव किया गया है जिसमें "भारतेन्दु कला मंच भूमि पूजन वाले स्थान पर बनाया जा रहा है।उक्त‌ जानकारी‌ देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने कुछ जानकारी‌ साझा किया है जो‌ इस प्रकार है:-

जलपरी शो व मछली शो बी होगा

(१)भारतेंदु मंच इस बार भूमि पूजन स्थल ददरी मेला स्थल पर लगेगा।

(२)ददरी मेला की अवधि 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक बढ़ाई गई।

(३)भारतेंदु मंच पर स्थानीय प्रतिभा,और लोक कलाकारों को विशेष महत्व दिया जाएगा।

(४)मेला अवधि बढ़ने के कारण एक कार्यक्रम पूर्वांचल नाइट बढ़ाया जाएगा।

खेल कार्यक्रम में खो खो और कबड्डी का खेल बढ़ाया गया है।

झूला की दर झूला मालिक ने प्रसारित की है जिसके अनुसार निम्न है:-

(१)कोई भी झूला 100 रुपए प्रति व्यक्ति से अधिक नहीं है।

(२)सिर्फ एक झूला सुनामी झूला का मूल्य 100 रुपए प्रति व्यक्ति है।

(३)जलपरी शो सहित मछली शो मात्र 80 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

(४)मारुति सर्कस 50 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

(५)रेंजर झूला 80 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

(६)भूत बंगला 50 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

(७)हंसी घर 20 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

इसके अतिरिक्त अन्य सभी झूले 20 रुपए प्रति व्यक्ति से 80 रुपए प्रति व्यक्ति के अनेक झूले है।

*ददरी मेला में वाहन पार्किंग की‌ दरें:-

(१)पार्किंग की दर साइकिल निःशुल्क होगी

(२)दो पहिया प्रति वाहन 50 रुपए शुल्क होगा।

(३)चार पहिया वाहन शुल्क 100 रुपए प्रति वाहन होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें