उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने : आज उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए किया गया मार्ग परिवर्तन
Ajay Mishra
Mon, Dec 8, 2025
बलिया। आज 08.दिसम्बर 2025 को उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 (श्री ब्रजेश पाठक जी) के जनपद बलिया में आगमन व भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन /वाहनों के आवागमन हेतु रूट डायवर्जन दिनांक 08.12.2025 को समय सुबह 10.00 से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्नवत रहेगा:-
➡️ सिकन्दरपुर व सुखपुरा से बलिया शहर की तरफ आने वाले वाहन कुंवर सिंह चौराहे से विकास भवन, जिलाधिकारी आवास, टी0डी0 कालेज से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
➡️ ओवरब्रीज/गड़वार तिराहा/ रेलवे स्टेशन की तरफ से सिकन्दपुर, सुखपुरा की तरफ जाने वाले वाहन टी0डी0 कालेज चौराहा से जिलाधिकारी आवास, विकास भवन से कुंवर सिंह चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
➡️ बांसडीह से शहर की तरफ आने वाले वाहन एन0सी0सी0 तिराहे से कोतवाली, मिढ्ढी चौराहे से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
➡️ शहर से बांसडीह की तरफ जाने वाले वाहन सिविल लाइन चौकी, मिढ़्ढी चौराहा, कोतवाली, एन0सी0सी0 होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
आपसभी से सादर आग्रह किअपना रास्ता समझ लें और उसी हिसाब से अपना रास्ता तय करें।
विज्ञापन
