हर महीने वेतन भुगतान में आने वाली समस्या का स्थाई समाधान हो : माह जुलाई के वेतन का तत्काल भुगतान हो वरना करेंगे प्रशिक्षण व सूचना देने का बहिष्कार,जिलाधिकारी ने की पहल
Ajay Mishra
Thu, Aug 7, 2025
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया का एक प्रतिनिधि मंडल बेवजह हर महीने वेतन भुगतान में आ रही बाधा और वेतन मिलने में शिक्षकों को हो रही परेशानी को देखते हुए आज 7अगस्त को जिलाधिकारी बलिया से मिलकर उक्त समस्या से अवगत कराया तथा प्रत्येक माह होने वाली समस्या के स्थाई निदान की मांग की ग ई । बीते कल दिनांक 6.8.2025 को जिलाधिकारी बलिया को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया गया था परंतु बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के दौरा में चले जाने के कारण जिलाधिकारी से वार्ता नहीं हो सकी थी। जिलाधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया से पूरे मामले की जानकारी ली तथा बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से दूरभाष पर वार्ता किया । श्री प्रताप सिंह बघेल द्वारा यह आश्वाशन दिया गया कि शासन से वार्ता कर आज शाम तक इस प्रकरण का निराकरण कराया जाएगा । इस संबंध में श्री प्रताप सिंह बघेल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया को भी फोन कर जानकारी प्राप्त किया ।
जिलाधिकारी बलिया द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि आप लोग चिंतित ना हो इसका तत्काल निराकरण करा रहा हूं। जिलाधिकारी से वार्ता करने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र,डां राजेश पाण्डेय जिलामंत्री,जितेन्द्र प्रताप सिंह,सोहांव अध्यक्ष तुषार कांत राय, गड़वार अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, मंत्री टुनटुन प्रसाद, हनुमानगंज अध्यक्ष अजय सिंह, डॉ अभिषेक पाण्डेय,शक्ति कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
