BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

दुबहड़ थाना पुलिस ने 5 अदद मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामी को लौटाया : मोबाइल की कुल कीमत 107995 रुपया है,मोबाइल पाकर सभी ने की दुबहड़ पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा

Ajay Mishra

Sat, Jun 21, 2025

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आवेदकों का मोबाईल ONE PLUS NORD CE3 LITE 5G (अनुमानित मुल्य रु 26999/-), OPPO RENO 10 5G (अनुमानित मुल्य रु 38999/-), OPPO A3x 5G (अनुमानित मुल्य रु 14999/-), VIVO Y18i (अनुमानित मुल्य रु 11999/-), REALME 11X 5G (अनुमानित मुल्य रु 14999/-) कुल 5 मोबाईल फोन अनुमानित मूल्य रुपय 107995/- एक लाख सात हजार नौ सौ पंचानवे मात्र मोबाइल भिन्न भिन्न स्थानों पर में कही गिर/गुम गया था। जिस सम्बन्ध में आवेदकों द्वारा अपने मोबाइल की गुमशुदगी थाना दुबहड़ पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था ।

इसी क्रम में उक्त मोबाइलों को ट्रेस करके पाने वाले व्यक्तियों से वार्ता किया गया । कुछ मोबाइल को चेन्नई तथा बैंगलुरु लोकेशन बता रहा था, जिसको पुलिस द्वारा जरिये कुरियर के माध्यम से बरामद कराया गया, तथा अन्य मोबाईल को दुबहड़ थाना क्षेत्र से बरामद कराया गया है । उक्त मोबाइल को थाना दुबहड़ पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाईल को बरामद कर मोबाईल स्वामीयों को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । अपना गुम हुआ मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी द्वारा दुबहड़/बलिया पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।

बरामद करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार थाना दुबहड़ बलिया और क0आ0 ग्रेड बी शिवम् नाथ आर्य (CCTNS) थाना दुबहड़ बलिया ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें