ट्रेलर और ट्रैक्टर की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु : अन्य तीन व्यक्ति घायल,दोनों शवों व घायलों को जिला अस्पताल भेंजा गया
Ajay Mishra
Fri, Nov 28, 2025
बलिया । आज दिनांक 28.11.2025 को शाम करीब 06:00 बजे थाना नरही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसंतपुर में नेशनल हाईवे-31 पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से भिड़ गया। जिसमें ट्रेलर का चालक नाम पता अज्ञात व स्थानीय व्यक्ति नाम शिव नारायण यादव उम्र 65 वर्ष की मौके पर मृत्य हो गयी । दोनो शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यावाही हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया। तथा अन्य तीन व्यक्ति घायल हो गये, जिन्हे घायल अवस्था में जिला अस्पताल बलिया भेजा गया, मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
विज्ञापन
