BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

फाइलेरिया उन्मूलन: दवा सेवन और जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए सा०स्वा०केन्द्र दुबहर में कार्यक्रम आयोजित

Ajay Mishra

Tue, Feb 10, 2026

संवाददाता । जितेंद्र यादव जीतू

दुबहड़ (बलिया)। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से आमजन को निजात दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़ पर विशेष दवा सेवन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सत्य प्रकाश कुशवाहा अपने और अपने बच्चे से दवा सेवन कर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खाने के लिए प्रेरित किया और अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक ने कहा कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन समय पर दवा सेवन से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन अवश्य करें और किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाहों पर ध्यान न दें। दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे खाने से शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता।

उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जिससे हाथ, पैर व अन्य अंगों में सूजन आ जाती है। इससे बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन बेहद जरूरी है। जब तक सभी लोग दवा का सेवन नहीं करेंगे, तब तक इस बीमारी का पूर्ण उन्मूलन संभव नहीं है।

इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय एवं दवा सेवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दवा अवश्य खिलाएं और अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

कार्यक्रम में डॉक्टर,एआरो, बीपीएम, बीसीपीएम, बीएचडब्ल्यू ,एलटी,नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें