उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में संघर्ष का निर्णय : आज प्राथमिक शिक्षक संघ ने 16 सितम्बर को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय,संघर्ष का
Ajay Mishra
Tue, Sep 9, 2025
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बलिया की आपात बैठक स्थानीय अध्यापक भवन में की गई जिसमें सरकार और न्यायालय द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्य किए जाने/ थोपे जाने के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए इसके विरोध में विभागीय स्तर से लेकर धरना, प्रदर्शन और आन्दोलन के साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय जाकर वहां पुनर्विचार की याचिका लगाई जायेगी।
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक /उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा)को अनिवार्य कर दी गई है, जो उन शिक्षकों के जो सेवानिवृत्ति के निकट हैं के अलावे सभी शिक्षकों को टेट पास करना जरुरी कर दिया गया ऐसा न करने पर ( टेट पास न करने पर) सेवा समाप्ति तक का प्राविधान किया गया है जिसका सभी पदाधिकारियों ने विरोध किया और विरोध करने का निर्णय लिया जिसके पहले चरण में 16 सितम्बर दिन मंगलवार को जिलाधिकारी बलिया के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में 16 सितम्बर को ज्ञापन सौंपने के साथ ही संघर्ष की अगली रणनीति पर चर्चा की गई जिसमें दिल्ली जाकर धरना देने के साथ ही प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अक्टूबर माह में चरणबद्ध आन्दोलन किए जाने को निर्णय किया गया।
*कोई भी नियम/कानून जब बनता है उसके बाद की तिथि से लागू होता है।*
लेकिन सरकार द्वारा और माननीय न्यायालय द्वारा जारी इस असंवैधानिक आदेश को बेसिक शिक्षा परिषद का शिक्षक नहीं मानेगा। मा० न्यायालय को भ्रम में रखा गया है/पूरी बात बताई नहीं गई,हमारे वे शिक्षक जो TET की परीक्षा में बैठने के ही पात्र नहीं हैं वे परीक्षा कैसे पास करेंगे। सभी शिक्षक संघर्ष के लिए तैयार हैं और करो या मरो की तर्ज पर संघर्ष करेंगे इस असंवैधानिक टेट की परीक्षा को पास न करने पर नौकरी से निकाले जाने के आदेश को कत्तई नहीं मानेंगे ।
बैठक में अजय मिश्र, सुनील सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त, सुशील कुमार, तुषार कान्त राय, शाशि कान्त ओझा, अजीत पाण्डेय,अजय सिंह (द्वय),प्रवीण यादव, अशोक यादव, संगीता वर्मा, वलवंत सिंह, विनय यादव सन्तोष सिंह, समरजीत बहादुर सिंह, सुरेश आजाद ,ओम प्रकाश, प्रवीण ओझा, सतीश वर्मा, सैफुद्दीन अंसारी,कृष्ण कुमार सिंह, जय प्रकाश आदित्य यादव, नीरज सिंह, शक्ति कुमार मिश्र, अमरीश पाण्डेय राधेश्याम पाण्डेय, विजय सिंह, ओम प्रकार राय, मोहन कान्त राय, देवेश सिंह, शत्रुघन यादव, अशोक पाण्डेय, गुरुनाम सिंह,सन्तोष तिवारी और सुशील कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन जिलामंत्री डॉ० राजेश पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
