BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

नगर पालिका परिषद बलिया के सीमा विस्तार हेतु सरकार को पत्र : उत्तर प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री ने नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार हेतु लिखा पत्र,जिलाधिकारी ने भी लिखा पत्र

Ajay Mishra

Tue, Jul 22, 2025

बलिया। जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद बलिया के सीमा विस्तार कर समीपवर्ती ग्रामों को सम्मिलित किए जाने हेतु नगर विकास विभाग को लिखा पत्र,अब बढ़ेगी नगर पालिका परिषद की सीमा।

उल्लेखनीय है कि दया शंकर सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या 818/वी0आई0पी0/रा0म0 (स्व0प्र0)परि0/2025 दिनांक 03.07.2025 को नगर पालिका परिषद बलिया के समीपवर्ती ग्रामों को सम्मिलित कर नगर पालिका का सीमा विस्तार कराये जाने हेतु नगर विकास विभाग, लखनऊ को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।पत्र में

1- नगर पालिका परिषद बलिया के सीमा विस्तार हेतु पूर्व में प्रेषित 45 ग्रामों यथा-जमुआ, गोपालपुर, अराजी माफी पिपरा, मुर्की, सहोदरा, सहरसपाली, तिखमपुर, सोनाडाबर, पटखौली मु0 यारपुर, पुरन्दरपुर मु0 हरपुर, रघुनाथपुर, अमृतपाली, अराजी माफी अमृतपाली, बहादुरपुर, जीराबस्ती, देवकली, परिखरा, छोड़हर, अगरसण्डा, सर्फुद्दीनपुर उर्फ मुबारकपुर, सर्फुद्दीनपुर, खाप सर्फुद्दीनपुर, माल्देपुर, तारनपुर, परसीपट्टी, बहेरी, प्रेमचक, निधरिया, लच्छिरामपुर, भगवानपुर, जलालपुर, हैबतपुर, हैबतपुर खाप, रामपुर महावल, नसीराबाद, खाप नसीराबाद, खाप भगवानपुर, बिजौरा, देवरियांकलां, देवरिया खुर्द, मंसूरपुर, परमन्दापुर, कचारा, खोडीपाकड, खाप खोड़ीपाकड, के अलावा नगर पालिका परिषद बलिया के समीपवर्ती 19 ग्रामों यथा- उदयपुरा, अखार, बाबूराम के छपरा, खेमन छपरा, बन्धुचक, माधोमठ, टकरसन, शंकरपुर, दरामपुर, बह्ममाईन, गोठउली, ईश्वरपुरा, संवरूबॉध, मोहन छपरा, खाप टेकार, शिवरामपुर, पडरी, किशुननगर, दुबौली को सम्मिलिति करते हुए कुल 64 ग्रामों को सम्मिलित किया गया है।

2-उक्त ग्रामों को नगर पालिका परिषद बलिया में सम्मिलित होने से सड़क, नाला-नाली, साफ-सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था, जल संयोजन, सौन्दर्यीकरण, पार्क व्यवस्था आदि सुविधाओं में वृद्धि होगी और नगर की तर्ज पर नये ग्रामीण क्षेत्र को विकास का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें