घर घर तिरंगा यात्रा के तहत निकाली ग ई तिरंगा यात्रा : चौबे कटरा सीताकुण्ड से निकली तिरंगा यात्रा,युवाओं के लिए बना देश भक्ति का प्रेरणा श्रोत
Ajay Mishra
Tue, Aug 12, 2025
रिपोर्ट । जितेन्द्र यादव (जितू)
हल्दी (सीताककुंड), 12 अगस्त। आज छोटे चौबे कटरा, सीताकुंड से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मोटरसाइकिलों के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह आयोजन देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने और आज़ादी के अमृत महोत्सव को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया।
इस तिरंगा यात्रा के संयोजक विरेन्द्र कुमार चौबे थे, जबकि सह संयोजक की भूमिका में रणविजय पाण्डेय, शिव प्रसाद सिंह ने अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हर्ष नारायण सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता रिंकू दुबे (मंडल अध्यक्ष) ने की।
यात्रा के शक्ति संयोजक सोनू दुबे, पप्पु राय, हरिशंकर पाल, विमलेश राय एवं छोटे चौबे समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों के साथ राष्ट्रध्वज लहराते हुए पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और एकता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रेरक बना।
विज्ञापन
