बलिया पुलिस लाईन सभागार में पुलिस पेन्शनर्स गोष्ठी आयोजित किया गया : गोष्ठी में पेन्शनर्स की समस्याओं के समुचित निस्तारण का दिया गया भरोसा,
Ajay Mishra
Sun, Aug 24, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाईन सभागार बलिया में पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस पेंशनर्स ने भाग लिया तथा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्या के संबंध में संबंधित अधिकारीगण/कर्मचारीगण से वार्ता कर समस्या के समुचित व समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया
गया ।
बलिया पुलिस द्वारा पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किये जाने पर पुलिस पेंशनर्स के द्वारा पुलिस अधीक्षक बलिया का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
उक्त गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर,क्षेत्राधिकारी सदर मो0 उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, प्रधान लिपिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें ।
विज्ञापन
