BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

चितबड़ागांव पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे अभियुक्तोंको गिरफ्तार किया : अपराधियों के कब्जे से दो तमंचा,एक फर्जी नम्बर प्लेट और पिक अप बरामद

Ajay Mishra

Thu, Jan 8, 2026

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।

पुलिस टीम दिनांक 07/08.01.2026 की रात्रि में देखभाल क्षेत्र, रात्रि गस्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि खमीरपुरडीह भट्ठा वहद ग्राम खमीरपुरडीह हल्का कारो के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं । उक्त सूचना पर विश्वास कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा खमीरपुरडीह भट्ठा वहद ग्राम खमीरपुरडीह हल्का कारो के पास समय करीब रात्रि के 02.10 बजे 02 नफर अभियुक्तों 1.शिवम सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर थाना जाहानागंज जनपद आजमगढ़। 2. लालू राम पुत्र नान्हक राम निवासी ग्राम गुरवां थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद फर्जी नम्बर प्लेट व 01 अदद पिकअप वाहन बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा रात्रि के अंधेरे व कोहरा का फायदा उठाकर 03 नफर अभियुक्तगण फरार हो गये । उक्त प्रकरण के संबंध में थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 310(4), 336(2), 318(4) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया और बरामद पिकअप को धारा 207 एमवी एक्ट के अर्न्तगत सीज किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1.शिवम सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर थाना जाहानागंज जनपद आजमगढ़ ।

2. लालू राम पुत्र नान्हक राम निवासी ग्राम गुरवां थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 05/2026 धारा 310(4), 336(2), 318(4) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

बरामदगी का विवरण-

1. 02 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर ।

2. 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

3. 01 फर्जी नम्बर प्लेट ।

4. 01 अदद पिकअप वाहन (सीज ) ।

आपराधिक इतिहास-

1.शिवम सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर थाना जाहानांगज जनपद आजमगढ़

1. मु0अ0सं0 05/2026 धारा 310(4), 336(2), 318(4) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

2. मु0अ0सं0 87/20 धारा 3/5A/8 गौहत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

3. मु0अ0सं0 81/19 धारा 3/5A/8 गौहत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बैरिया जनपद बलिया

4. मु0अ0सं0 106/18 धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना नरही जनपद बलिया

2. लालू राम पुत्र नान्हक राम निवासी ग्राम गुरवां थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

1. मु0अ0सं0 05/2026 धारा 310(4), 336(2), 318(4) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

2. मु0अ0सं0 23/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना चितबड़ागांव बलिया ।

3. मु0अ0सं0 1300/16 धारा 2/3(1) यूपी0 गैगेस्टर एक्ट थाना गड़वार बलिया ।

4. मु0अ0सं0 75/16 धारा 3/5A/8 गौहत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना गड़वार जनपद बलिया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

2. उ0नि0 श्री फूलचन्द यादव, थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

3. उ0नि0 श्री अतुल कुमार, थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

4. उ0नि0 श्री शकील अहमद, थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

5. हे0का0 मुनीब यादव, थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

6. हे0का0 कालीशंकर यादव, थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

7. का0 श्रीकान्त सोनी, थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

8. का0 मनीष कुमार यादव, थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

9. का0 इन्द्रजीत गुप्ता, थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें