BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

13 दिसम्बर को आयुष को गोली मारी ग ई थी जिनकी इलाजके दौरान मृत्यु होगई : उभांव पुलिस को गोली लगने की सूचना मिली,मौके पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस पहुंच कर विधिक कारवाई कर रही है।

बलिया । दिनांक-13 दिसम्बर2025 को समय करीब शाम 07.00 बजे थाना उभांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की आयुष यादव पुत्र बच्चा यादव निवासी बंसी पैलेस नगर पंचायत बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया को पुरानी रंजिश के चलते 1.रोबिन सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी जलपुरवा थाना मधुबन जनपद मऊ, 2.पवन सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी मझवलिया थाना उभांव बलिया, 3.रोहित पुत्र विन्ध्याचल वर्मा निवासी वार्ड नं0-01 बेल्थरा थाना उभांव बलिया और 4.राज वर्मा पुत्र जितेन्द्र वर्मा निवासी वार्ड नं0-03 बेल्थरा थाना उभांव बलिया आदि के द्वारा आयुष यादव के घर जाने वाली गली में गोली मार दी गई है । घायल आयुष यादव उपरोक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया जहां से डॉक्टरों द्वारा आयुष यादव को जिला चिकित्सालय मऊ रेफर कर दिया गया था परन्तु स्थिति और गम्भीर होने के कारण बीएचयू ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया था जहां युवक की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी । पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस वाराणसी भेज दिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । परिजनों द्वारा शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा नामजद तहरीर दी ग ई है,नामजदों के विरुद्ध क ई आपराधिक मुकदमें है इन नामजदों तथा अन्य घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी ग ई हैं, शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा। आरोपी और पीड़ित हैं कुछ मामलों में सहयोगी भी रहे हैं,कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कारवाई की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें