BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

26 फरवरी बृहस्पतिवार को शिक्षकों का विशाल धरना BSA कार्यालय परिसर में : टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले प्रा० शिक्षक संघ,महिला शिक्षक संघ और जू०हाई०स्कूल शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन होगा

Ajay Mishra

Wed, Feb 25, 2026

बलिया। टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ का संयुक्त धरना-प्रदर्शन और प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिया जायेगा। यह कार्यक्रम कल होगा, शिक्षक पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे और असंवैधानिक रुप से शिक्षकों पर टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना) अनिवार्य किए जाने के खिलाफ अपना आवाज़ बुलन्द करेंगे और अनिवार्यता समाप्त करने की मांग करेंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ॰ दिनेश चन्द्र शर्मा के आह्वान पर जनपद के सभी शिक्षक अपने उपर असंवैधानिक रुप से 55 और 57 वर्ष की उम्र में टेट को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ भारी संख्या में पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय जायेंगे जहाँ प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे।

जितेन्द्र सिंह ने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें