BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का वेतन न मिलने से संगठन नाराज : उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जिलाधिकारी और अन्य अधिकारीगण को‌पत्र देकर सूचनाओं ‌का आदान-प्रदान बन्द करनेकी चेतावनी

Ajay Mishra

Wed, Aug 6, 2025

प्राथमिक शिक्षक संघ ने वेतन न मिलने पर प्रशिक्षण व सूचनाओं का बहिष्कार करने का लिया निर्णय

बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेवजह हर महीने वेतन भुगतान में आ रही बाधा को लेकर और वेतन न मिलने से शिक्षकों को हो रही परेशानी को देखते हुए गम्भीरता से लेते हुए तत्काल वेतन भुगतान की मांग किया है और वेतन में ‌आ रही बाधा का स्थाई निदान किए जाने की मांग किया है।

प्राथमिक शिक्षक संघ से पत्र लिखकर जिलाधिकारी से अविलम्ब वेतन दिए जाने और इस समस्या का स्थाई निदान किए जाने की मांग किया है अन्यथा कि स्थिति में विभागीय सूचनाओं को न देने और जनपद में चल रहे प्रशिक्षण का भी बहिष्कार करने का निर्णय लेने का उल्लेख ‌किया है।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहाकि जहां एक तरफ ई एम आई भरने में शिक्षकों को‌ लेट फीस देना पड़ता है वही शिक्षकों के पाल्यों के बाहर रहने पर उनको‌ भेंजे जाने वाले खर्चो को देने में भी कठिनाई होती है।जिलाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र,बेरुआरबारी के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, सोहांव ब्लाक‌के अध्यक्ष तुषार कान्त राय,गड़वार के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, हनुमान गंज के अध्यक्ष अजय सिंह मंत्री शक्ति कुमार मिश्र, गड़वार के मंत्री टुनटुन प्रसाद

सुनील तिवारी और जिलामंत्री डां. राजेश पाण्डेय आदि पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में अपर जिलाधिकारी को‌ ज्ञापन सौंपा जिसमें मांगे न माने की स्थिति में विभागीय कार्यों के बहिष्कार की बात कही‌है,पत्र की प्रति महानिदेशक, प्रान्तीय शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण को , मुख्य विकास अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी‌को भी प्राप्त कराई गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें