स्थानान्तरण एंव कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर धरना कल : विभिन्न संगठनों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ धरना 3 को
Ajay Mishra
Wed, Jul 2, 2025
बलिया।मुख्य चिकित्साधिकारी, बलिया द्वारा नियम विरूद्ध किये गये स्थानान्तरण एवं एैच्छिक आधार पर हुए कुछ स्थानान्तरण को भी निरस्त किए जाने से क्षुब्द्ध होकर समस्त स्थानान्तरण को निरस्त करने एवं शोषण को रोकने हेतु कल बृहस्पतिवार 03 जुलाई को उनके कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया है। धरना को स्वास्थ्य विभाग के अन्य सहयोगी संगठनों ने अपना समर्थन पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी, बलिया को प्रेषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग का समर्थन करने वाले सहयोगी संगठनों में उ0 प्र0 बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, बलिया, उ0 प्र0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, बलिया, उ0 प्र0 चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, बलिया, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संघर्ष समिति, राज्य कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ, बलिया प्रमुख रुप से अपना समर्थन दिया है। इसके पूर्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् ने अपना समर्थन पहले ही दिया है जिससे, उससे सम्बद्ध संगठनों का समर्थन स्वयंमेव इस कार्यक्रम को हो गया है। संज्ञान हो कि यह प्रकरण लगभग दो माह से चल रहा है एवं संगठन द्वारा कई बार मुख्य चिकित्साधिकारी, बलिया से लिखित एवं मौखिक निवेदन किया जाता रहा है लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी, बलिया द्वारा प्रकरण में स्वेच्छाचारिता, उपेक्षात्मक एवं मनमानी रवैया अपनाकर स्थानान्तरित स्वास्थ्यकर्मियों का आर्थिक शोषण कर, लगभग 15 कार्यकत्रियों का स्थानान्तरण निरस्त किया गया है तथा संगठनों के विरूद्ध कार्यालय में टिप्पणी भी की जा रही है । “आगरा में तैनाती के समय मैंने बहुत ऐसे संगठन देखे हैं“। ज्ञात हो कि मुख्य चिकित्साधिकारी की सेवा का मात्र 06 माह ही शेष बचा है इसलिए उनका यह कृत्य अभी और बढ़ेगा ही तथा इस तरह सरकार की छवि भी धूमिल कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों में घोर रोष व्याप्त है तथा धरना को सफल बनाने का अपील किया गया है।
विज्ञापन
