BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

छठ महापर्व पर श्रद्धावान/व्रती महिलाओं की सुविधा हेतु मार्ग परिवर्तन : 27अक्टूबर की सुबह 8 बजे से 28 की रात्रि 11 बजे तक शहर की तरफ आने वाले वाहनों को किया गया‌ बन्द

Ajay Mishra

Sun, Oct 26, 2025

बलिया। छठ त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु भारी वाहनों और अन्य वाहनों को रोका गया है।

नो एण्ट्री/डायवर्जन

1 .दुबहड़ः- बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास दिनाँक 27.10.2025 को समय 08.00 बजे से समय 22.00 बजे तक व 28.10.2025 तक सुबह 02.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो चिरैया मोड़ से सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा, होते हुए गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से फेफना व नरहीं जायेगे ।

2.शंकरपुर तिराहा बाँसडीह रोडः- रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बाँसडीह रोड के पास दिनाँक 27.10.2025 को समय 08.00 बजे से समय 22.00 बजे तक व 28.10.2025 तक सुबह 02.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना,नरहीं जायेंगे ।

3.हनुमानगंजः- सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास दिनाँक 27.10.2025 को समय 08.00 बजे से समय 22.00 बजे तक व 28.10.2025 तक सुबह 02.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक तक रोका जायेगा । यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है, तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरहीं जायेगे ।

4.फेफना तिराहाः- रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास दिनाँक 27.10.2025 को समय 08.00 बजे से समय 22.00 बजे तक व 28.10.2025 तक सुबह 02.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें ।

5.अगरसण्डाः- गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास दिनाँक 27.10.2025 को समय 08.00 बजे से समय 22.00 बजे तक व 28.10.2025 तक सुबह 02.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें ।

छठ पर्व के अवसर पर जनपद बलिया शहर की यातायात व्यवस्था हेतु चौक क्षेत्र मे नो ई-रिक्शा जोन के दृष्टिगत बैरियर प्वाइंट एवं डायवर्जन

1. कासिम बाजार चौराहे पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा वाहनो को रोका जायेगा । कोई भी ई-रिक्शा वाहन चौक क्षेत्र की तरफ नहीं जायेंगे ।

2. लोहा पट्टी रोड सब्जी मण्डी तिराहा पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा वाहनो को रोका जायेगा । कोई भी ई-रिक्शा वाहन चौक क्षेत्र की तरफ नहीं जायेंगे ।

3. दुर्गा मन्दिर चौराहा( गुदरी बाजार) पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा वाहनो को रोका जायेगा । कोई भी ई-रिक्शा वाहन चौक क्षेत्र की तरफ नहीं जायेंगे ।

4. हनुमानगढ़ी तिराहे पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा वाहनों को रोका जायेगा । कोई भी ई-रिक्शा वाहन चौक क्षेत्र की तरफ नहीं जायेंगे ।

5. उमाशंकर चौराहे पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा वाहनों को रोका जायेगा । कोई भी ई-रिक्शा वाहन चौक क्षेत्र की तरफ नहीं जायेंगे ।

6. आर्य समाज रोड तिराहा पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा वाहनों को रोका जायेगा। कोई भी ई-रिक्शा वाहन चौक क्षेत्र की तरफ नहीं जायेंगे ।

7. महावीर घाट मन्दिर चौराहा बैरियर प्वाइंट से तीन/चार पहिया वाहन छठ पूजा घाट की तरफ नहीं जायेंगे ।

8. बिचलाघाट चौकी तिराहा बैरियर प्वाइंट से तीन/चार पहिया वाहन छठ पूजा घाट की तरफ नहीं जायेंगे ।

9. व्यापारी बन्धुओं को अवगत कराया जाता है कि महावीर घाट से लेकर जगरनाथ तिराहा तक बन्धा वाले रोड पर तथा चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, लोहा पट्टी रोड पर कोई भी भारी वाहन नहीं खड़ा करावायेंगे ।

वाहनों हेतु पार्किंग स्थल

1. रेलवे स्टेशन परिसर ।

2. मालगोदाम रेलवे मैदान ।

3. लोहिया मार्केट ।

4. नया चौक से रेलवे स्टेशन रोड के बीच में ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें