विद्युत अनापूर्ति और ट्रिपिंग के खिलाफ ग्रामीणों ने दिया पत्रक : सीताकुण्ड के ग्राम प्रधान ने ग्रामवासियों के साथ अधीशासी अभियन्ता को दिया पत्रक
Ajay Mishra
Fri, Jul 25, 2025
अधिशासी अभियंता ने सुधार करने का दिया आश्वासन
संवाददाता/ जितेन्द्र यादव (जीतू)
हल्दी (बलिया)। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने किसी भी स्थिति में जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं,बावजूद अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। प्रतिदिन 8 से 10 बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है जिससे ग्रामीण, दुकानदार एवं छात्र पूरी तरह से परेशान है। सरकार का आदेश है कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे,तहसील मुख्यालयों पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे हवाहवाई है। विद्युत कटौती और ट्रिपिंग के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। बिजली की कटौती व ट्रिपिंग की समस्या को लेकर
क्षेत्र के सीताकुंड गांव के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश खरवार ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ बुधवार को अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग बैरिया चतुर्थ डिवीजन को पत्रक दिया है, जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र में हो रही बार-बार बिजली कटौती की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई,मरीजों की देखभाल और अन्य घरेलू कार्यों में भारी परेशानी हो रही है । शिकायती पत्र देने वालों में गंगाजली देवी,उषा देवी, भोलानाथ तिवारी, गजेन्द्र तिवारी, राजेश तिवारी, आदर्श तिवारी, नीतीश कुमार तिवारी,अभिषेक, प्रमोद,धर्मेन्द्र,कुन्दन,टिंकू,गोलू दुबे आदि रहे।
इस बाबत पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता मूलचंद शर्मा ने बताया कि जल्दी ही विद्युत व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
