उ०प्र० बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न विनोद बने अध्यक्ष : उ०प्र०बेसिक वर्कर एसोसिएशन के चुनाव में विनोद मिश्र अध्यक्ष और अभिषेक बने महामंत्री
Ajay Mishra
Sun, Aug 24, 2025
बलिया। आज 24 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत उ0 प्र0 बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन, जनपद शाखा बलिया का द्विवार्षिक चुनाव राजकीय बालिका इण्टर कालेज, बलिया के सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें निर्वाचन अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जनपदीय अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय एवं कुष्ठ इकाई संघ के अध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष राय, उपाध्यक्ष पद पर राकेश गोड़, छट्ठू राम व दिलीप श्रीवास्तव तथा महामंत्री पद पर अभिषेक सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर आनन्द कुमार तथा सम्प्रेक्षक पद पर संतोष गुप्ता को चुना गया। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह एवं संचालन श्री विनोद मिश्रा के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
