जमपद का एकमात्र ड्रीमवर्ल्ड वाटर पार्क करन ई : वाटरपार्क करन ई का प्ले स्टेशन जहां 6 से 16 वर्ष के बच्चों का है मुख्य आकर्षण
Ajay Mishra
Fri, Jun 13, 2025
➡️फन एलिना जहां बच्चे लेते है आनंद
विशेष संवासदाता जितेन्द्र यादव (जीतू)की रिपोर्ट ।
बलिया। जनपद के करनई में स्थित ड्रीम वर्ल्ड वाटर पार्क लोगों के लिए खासकर बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। जिला में यही एक वाटर पार्क है जहां पर मस्ती हेतु ऐसी सुविधाएं उपलब्ध है जो अन्य जगहों पर नही है। यहां अपने परिवार के साथ गर्मी में लोग आते है और वाटर पार्क का भरपूर आनंद उठाते रहे हैं, यहीं नहीं द्वाबा सहित अन्य जनपदों से भी लोग यहां आते है। मस्ती भरी इस पार्क के अद्भुत नजारे को देख लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है। रेन डांस इस पार्क का एक अद्भुत हिस्सा है। इसे आक्टोपस रेन डांस के नाम से जाना जाता है। यह अनोखा नज़ारा केवल बलिया जनपद के करनई में देखने को मिलेगा। इसमें से निकलने वाली विभिन्न प्रकार की फव्वारे लोगों को बरबस ही अपनी ओर खिंच लेता है। यह इस पार्क का प्ले स्टेशन है जहां 6 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए है। जिसमें बच्चें बिना भय के खुब मस्ती करते है। यह प्ले स्टेशन बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। वहीं इस पार्क का मुख्य आकर्षण का केन्द्र फन एलिना है जिसमें दोनों तरफ केवल 6 ईंच तक पानी होता है जो बच्चों के लिए सुरक्षित होता है। खासकर इसका आनंद बड़े लोग भी लेते है। लेकिन यह छोटे बच्चों के लिए ही बनाया गया है। वाटर पार्क में वेव पुल में बच्चों से लेकर बड़े लोग भी भरपूर आनंद लेते है। इसका अद्भुत नजारा इस पार्क का मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। बताते चले कि बलिया शहर से मात्र 10 किमी दूर बलिया- सिकन्दरपुर मार्ग पर करनई गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित है। गर्मी के दिनों में वाटर पार्क सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है। सबसे बड़ी विशेषता है कि वाटर पार्क के अन्दर लाकर सुविधा के साथ ही कैंटिन की व्यवस्था उपलब्ध है। वहीं लड़कों के लिए हाफ पेंट (बरमूडा) एवं लड़कियों के लिए टी-शर्ट एवं लोअर की व्यवस्था किराए पर उपलब्ध है। जहां तक पार्क में प्रवेश करने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक मात्र 450 रुपए प्रति व्यक्ति एवं शनिवार,रविवार तथा त्योहार आदि में 500 रुपए टिकट प्रति व्यक्ति रखा गया है। वहीं तीन फीट के हाइट तक के बच्चों का अन्दर प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है। प्रवेश करने के बाद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह आनंद ले सकते है। समय की कोई पाबंदी नही है। वहीं स्टाफ का व्यवहार भी पूरी तरह सहज एवं सरल है। जहां कोई भी असुविधा होती है तो तत्काल स्टाफ मदद करने के लिए तैयार रहते है।
विज्ञापन
