BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अपराधी को पकड़ा : पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाश ने फायर किया,जवाबी कारवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी

Ajay Mishra

Tue, Nov 11, 2025

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांसडीह कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 01 नफर बदमाश को को किया गया गिरफ्तार ।

बदमाश के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद मोटर साइकिल हीरो एक्स प्लस बरामद ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.11.2025 को समय लगभग 22.50 बजे प्रभारी निरीक्षण बांसडीह कोतवाली प्रवीण सिंह मय फोर्स द्वारा भेड़िया पुल पर रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान पहिया की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया, परंतु मोटरसाइकिल सवार द्वारा बिना रोके भागने के प्रयास में सड़क के बाई पटरी पर मोटरसाइकिल सहित फिसल कर गिर गया, बांसडीह पुलिस से घिरता देख व्यक्ति/बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया, जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी । पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ की घायल बदमाश का नाम राहुल राजभर पुत्र स्वर्गीय चंद्रमा राजभर निवासी कुर्थिया थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष है जो क्षेत्र में घरों के अंदर घुसकर कई चोरियां की है तथा जनपद गाजीपुर, बलिया बिहार में वाहन चोरी में भी शामिल रहा है, घायल राहुल राजभर के पास से बरामद बाइक भी चोरी की है जिस पर क्रेटा कार का नंबर लिखा है, घायल बदमाश राहुल राजभर पुत्र स्वर्गीय चंद्रमा राजभर का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है, पकड़े गए बदमाश राहुल राजभर पुत्र स्वर्गीय चंद्रमा राजभर के कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल 01 अदद नाजायज तमंचा. 315 एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें