उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर का वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ सम्पन्न : वार्षिकोत्सव में जहाँ नवागत बच्चों का स्वागत किया गया वहीं 8 उत्तीर्ण बच्चों को पुरस्कृत कर बिदा किया गया,सभी ने प्रशंसा
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर का वार्षिकोत्सव आज सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर जहाँ नवागत कक्षा 6 के बच्चों का स्वागत किया गया वहीं कक्षा 8 के बच्चों व कक्षा में स्थान प्राप्त करनेकरने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर कक्षा 9 में प्रवेश हेतु विदा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों में जहाँ बच्चों की तारीफ किया वहीं विद्यालय का वातावरण और अनुशासन को सराहते हुए शिक्षकों के कार्यकुशलता की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा किया एवं जनपद स्तर पर होने वाली छात्रवृत्ति व अन्य परीक्षाओं में 5-7 से बढ़ कर इस संख्या को दर्जनों में पहुंचाने की शुभकामनाएं व्यक्त किया गया। एक बालिका अन्नया द्वारा शानदार वक्तव्य देकर सबका मन मोह लिया गया और विद्यालय के शिक्षकों व पठन पाठन तथा अनुशासन को अनुकरणीय बताकर आई ए एस बनने की इच्छा बताया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा शानदार कार्यक्रम सरस्वती वंदना,स्वागतगीत और अन्य आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,इस कार्यक्रम को क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जमपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष विद्या सागर दुबे, ए आर पी ब्रजेश बिहारी सिंह,संत राज सिंह,ग्राम सभा के प्रधान वीरेन्द्र मिश्र, राजू तिवारी,विद्या तिवारी, प्रधानाध्यापक अजय सिंह,बाल कृष्ण यादव,ग्यानेश्वर श्रीवास्तव, ब्रजेश उपाध्याय, विद्यालय के सुनील पाण्डेय,भरत जी यादव,मन्नो पाण्डेय, मृत्युन्जय शर्मा,अनुराग,राज कुमार आदि द्वारा उपस्थित रहकर देखागया और सराहा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेपुरा के प्रधान मोती चन्द्र और संचालन सतीश ठाकुर ने किया, अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
