BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

हल्दी बाजार में मिशन शक्ति अभियान : मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरुक

Ajay Mishra

Thu, Nov 20, 2025

जितेन्द्र यादव जितू

बलिया । हल्दी बाजार में 20 नवंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत एक चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। थाना हल्दी के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें उप निरीक्षक मनीराम, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, महिला आरक्षी एकता पाल और महिला आरक्षी श्वेता अग्रहरि शामिल थीं। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और संयम से काम लेने की सलाह दी गई। उन्हें अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डायल 112, 1076, 1090, 102 और 108 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने के तरीके बताए गए। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधों के संबंध में भी जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने, किसी भी प्रकार के अनचाहे लिंक या कॉल को स्वीकार न करने की हिदायत दी गई। ऐसे मामलों में तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें