BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की ससम्मान विदाई : पुलिससेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक ने दी ससम्मान विदाई व शुभकामना

Ajay Mishra

Sun, Aug 31, 2025

बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)अनिल कुमार झा द्वारा आज 31अगस्त को 03 अधि0/कर्म0 गण के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस, घड़ी व अंग वस्त्रम प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी, एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।

उल्लेखनीय है कि आज बलिया से तीन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अवकाश ग्रहण किए।

1.रेडियो निरीक्षक सुबाष चन्द्र यादव रेडियो शाखा बलिया।

2.उप निरीक्षक स0पु0 श्री गिरिराज सिंह पुलिस लाईन बलिया।

3.चतुर्थ श्रेणी कर्मी ओम प्रकाश पुलिस लाइन बलिया ।*

सभी ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सुभाषचन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शुभकामनायें दी गई ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें