: अरविंद उपाध्याय प्रधानाध्यापक का निधन
Admin
Mon, Aug 21, 2023
बलिया।शहर स्थित आवास से सुखपुरा(स्कूल) जा रहे प्रधानाध्यापक अरविंद उपाध्याय की जीरा बस्ती चौकी के पास बस से कुचलकर निधन हो गया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मर्चरी(चिराई घर) भेंज दिया।उधर खबर लगते ही बेरुआरबारी ब्लाक के शिक्षक प्रतिनिधि और शिक्षकों की भींड़ जिला अस्पताल पहुंच कर हाल-चाल जानने व एक दूसरे से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में लग गये। प्राप्त खबर के अनुसार धक्का लग कर गिरने और पैर में चोट आने के बाद चालक बस लेकर भागने लगा जिससे पीछे का चक्का उनके उपरी हिस्से पर चढ़ गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो ग ई । ब्लाक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री संजय दुबे ,चन्द्र कान्त पाठक,शैलेन्द्र यादव ,चन्दन सिंह और जिलामंत्री राजेश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र सहित अन्य शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक मौके पर पहुंच गये,जानकारी के अनुसार 2 बजे के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा।उल्लेखनीय है कि उनके पीछे उनके दो पुत्र हैं और पत्नी हैं।
विज्ञापन
