BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: बलिया के शिक्षक 20 को बदायूं में धरना देंगे

बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय कि बलिया के शिक्षक 19 को चलकर 20 को पहुंचेंगे बदायूं और वहां प्रान्तीय नेतृत्व तथा प्रदेश के सभी जनपदों के साथ धरना देंगे। शिक्षकों की मांग है कि बदायूं की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती को निलम्बित किया जाय और बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा का निलम्बन बिना शर्त वापस हो।                                                                                      उक्त आशय कि एक बैठक स्थानीय अध्यापक भवन में की ग ई जिसमें सर्व सम्मति से बी एस ए बदायूं द्वारा वहां जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के विरुद्ध की ग ई कार्रवाई की कड़ी निन्दा की ग ई और 5 सितम्बर के दिन जांच कर उसी दिन झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर निलम्बित किया जाना पूरे उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों और देश भर के शिक्षकों का अपमान बताया गया।साथ ही उस बदतमीज और गैर अनुशासित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल निलम्बित किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश शासन और महानिदेशक बेसिक शिक्षा से किया है। बैठक में जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, जिलाकोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त,उपाध्यक्ष व बेरुआरबारी ब्लाक के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण यादव,अजय सिंह हनुमान गंज,अजय सिंह मनियर,तुषार कान्त राय,अशोक यादव,बलवंत सिंह और उदय नारायण राम,अनिल पाण्डेय ,टुनटुन प्रसाद,सुनील सिंह, विद्या सागर दुबे,शशि कान्त ओझा, सन्तोष तिवारी बांसडीह,संजय दुबे,समरजीत बहादुर सिंह, शक्ति कुमार मिश्र, सतीश चन्द्र वर्मा,सैफुद्दीन अंसारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने किया।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें