: प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में सदस्यता जमा करने और महानिदेशक के कार्यालय पर धरना पर विचार
Admin
Mon, Sep 25, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा द्वारा काल किया महानिदेशक स्कूली शिक्षा एंव माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय पर 9 अक्टूबर को होने वाले धरना में बलिया के शिक्षकों की भागीदारी भी वैसी ही होगी जैसी बदायूँ धरना में हुआ था जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहाकि शिक्षकों की समस्या का समाधान और शिक्षकों की हर मांग होगी पूरी चाहे मांगे बी एस ए की स्तर की हो अथवा महानिदेशक स्तर की।जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहाकि हम एक संघर्षशील और कर्मठ शिक्षकों की एक संघर्ष समिति आज-कल में बनाएंगे जो बलिया से लेकर लखनऊ की समस्याओं का निराकरण कराने और लड़ाई लड़ने में आगे होगा।2023 की सदस्यता पर बोलते हुए उन्होंने कहाकि 23 की सदस्यता हम लखनऊ निर्धारित तिथि तक जमा कर देंगे। शिक्षकों की समस्याओं जिसमें एक दिन के वेतन कटौती का आदेश करने,अन्तर्जनपदीय पदस्थापित अध्यापकों के वेतन भुगतान,उपार्जित अवकाश और वार्षिक अवकाश(EL),मृतक आश्रित शिक्षक की नियुक्ति और छुटे हुए चयन वेतनमान सहित सभी पर तत्काल आदेश निर्गत किया जायेगा ऐसा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह द्वारा कहा गया।जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में अध्यक्ष जी द्वारा बदायूँ जाने वाले संगठन के साथियों का धन्यवाद किया।
बैठक में भागलेने व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलने वाले पदाधिकारियों में अजय मिश्र, ग्यानेन्द्र प्रसाद गुप्त,जितेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह,विद्या सागर दुबे, अजय सिंह (द्वय),बलवंत सिंह, अजीत पाण्डेय, सुशील कुमार,अनिल पाण्डेय, सन्तोष तिवारी, नीरज सिंह, सैफुद्दीन अंसारी, शशि ओझा,भूपेन्द्र यादव,टुनटुन प्रसाद,शक्ति कुमार मिश्र, उदय नारायण राम,सतीश चन्द्र वर्मा,अशोक पाण्डेय, चन्द्रावती तिवारी और शारदा यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने किया।विज्ञापन
