सरकार के ११ साल पूरा होने को सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष : चौपाल लगाकर गिनाई उपलब्धियां
Ajay Mishra
Mon, Jun 16, 2025
विशेष संवाददाता/जितेन्द्र यादव (जीतू)
हल्दी (बलिया)। भाजपाइयों ने रविवार को दुबहड़ स्थित एक निजी मैरिज हाल में चौपाल का आयोजन किया। जिसमें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। चौपाल में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार डंपू ने बताया कि पार्टी सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। आज केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीब बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना, किसानों के लिए पीएम फसल योजना व निशुल्क राशन जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। जिनका लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने पार्टी के साथ काम करने की शपथ ली। इस अवसर पर हरिशंकर पाल, शक्ति संयोजक सोनू दुबे,बूथ अध्यक्ष बृजेश तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौबे,ओम प्रकाश पाण्डेय,अजय पाण्डेय,विक्रमा दित्य चौबे,सरिता सिंह,किरन वर्मा सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे ने किया।
विज्ञापन
