BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

नहीं रहे बांसडीह स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक,शोक व्यक्त किया : डां मौआर जो चिकित्सा अधीक्षक बांसडीह थे अब नहीं रहे,डाक्टर्स ने मनाया शोक

Ajay Mishra

Wed, Jun 18, 2025

जितेन्द्र यादव।(जीतू)

बैरिया (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० प्रशान्त राना की अध्यक्षता में मंगलवार को अस्पताल परिसर में शोक सभा आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट मौन रहकर गतात्मा की शांति के प्रार्थना की। इस मौके पर शोक व्यक्त करते हुए डा० प्रशान्त राना ने कहा कि हम लोगों के प्रिय डा० वेंकटेश मौआर,प्रभारी चिकित्साधिकारी बांसडीह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि डा० वेंकटेश मौआर न केवल एक कुशल और समर्पित चिकित्सक थे,बल्कि एक संवेदनशील,विनम्र और करुणाशील व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को मानव सेवा और रोगियों के उपचार में समर्पित कर दिया। उनका स्नेहिल व्यवहार, परोपकार और मानवीय दृष्टिकोण हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत था।

उनकी यादें,उनके द्वारा किए गए कार्य और समाज में उनका योगदान हमेशा हम सब के दिलों में जीवित रहेगा। शोक सभा कर उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि दी ग ई।

हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें। शोक सभा में समस्त चिकित्सक,स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें