BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

CRPF जवान की ब्रेन हेमरेज से चन्दौली में मौत : तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा गांव,साथी जवानों ने गार्ड आफ आनर के साथ अन्तिम विदाई

Ajay Mishra

Tue, Sep 2, 2025

संवाददाताः / जितेन्द्र यादव 'जीतू'

बलिया ।चंदौली में तैनात CRPF जवान जवाहर लाल गुप्ता (50) की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भुआल छपरा पहुंचा। जवाहर लाल गुप्ता चंदौली में CRPF में कार्यरत थे। दस दिन पहले उन्हें ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज हुआ। चंदौली में ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शव के गांव पहुंचते ही सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हो गए। परिवार में पत्नी और उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। शव को अंतिम संस्कार के लिए सती घाट भूसौला ले जाया गया। वहां साथी CRPF जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए परिवार को तत्काल 75,000 रुपए की सहायता दी गई है। इसके अलावा विभागीय नियमों के अनुसार अन्य लाभ भी परिवार को दिए जाएंगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव को घर तक लाने से रोकने की कोशिश की गई। सूर्य भान पुर गांव के दो लोगों ने JCB से रास्ता खोदना शुरू कर दिया था। हालांकि, विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के समझाने पर मामला शांत हो गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें