BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: उ०प्र०प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में लिए गये निर्णय

बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय शाखा की संयुक्त बैठक स्थानीय अध्यापक भवन जापलिंन गंज में की ग ई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे आन्दोलन को बलिया में और बढ़-चढ़ कर चलाया जायेगा जिसमें 10- 15 अगस्त तक स्थानीय सदस्य विधान सभा को मांगो से सम्बन्धित ज्ञापन दिया जायेगा उसके बाद मण्डलीय सम्मेलन के क्रम में 23 अगस्त को आजमगढ़, अधोध्या और देबीपाटन मण्डल के संयुक्त सम्मेलन में बलिया से प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र से 55 -55 शिक्षक अयोध्या जायेंगे और वहाँ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे उसके बाद 4 सितम्बर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर पूरे जनपद के शिक्षक धरना देंगे और सितम्बर के अन्तिम सप्ताह में लखनऊ के निशांतगंज स्थित निदेशालय पर धरना देंगे।

बैठक के तुरन्त बाद सभी पदाधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंच कर बी एस ए से वार्ता किया और शिक्षक समस्याओं को रखा जिसमें मृतक आश्रित की तत्काल नियुक्ति करने,खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ अवैध रुप से जाने वाले कर्मचारियों को उनके मूल कार्यालय/विद्यालय में वापस भेंजने,विद्यालयों में पर्याप्त खाद्यान और परिवर्तन लागत उपलब्ध कराने रिक्त पड़े रसोईयों के स्थान पर नया चयन करने, चयन वेतनमान की रुकी हुई पत्रावली का अविलम्ब निस्तारण करने सहित अन्य मांगो को रखा जिसपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अधिकांश मामलों का त्वरित निस्तारण किया शेष का अतिशीघ्र  निस्तारण करने का भरोसा दिलाया।                                          बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राय,सुनील सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, वीरेन्द्र यादव, ग्यानेन्द्र प्रसाद गुप्त, शारदा यादव,चन्द्रावती तिवारी, संगीता वर्मा,अजय सिंह (द्वय),अजीत पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, अशोक यादव,तुषार कान्त राय,राधेश्याम सिंह, विद्या सागर दुबे,उदय नारायण राम,विनोद कुमार ,सैफ्फुद्दीन अंसारी, गुरुनाम सिंह, सुनील सिंह ,अजीत सिंह, ओम प्रकाश,अवधेश प्रसाद,शक्ति कुमार मिश्र,सतीश चन्द्र वर्मा,सन्तोष तिवारी,कृष्ण कुमार सिंह,सन्तोष पाण्डेय, सुशील चौबे ,संजय दुबे, अशोक पाण्डेय आदि शामिल रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें