BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: उ०प्र०प्राथमिक शिक्षक संघ उ०प्र० के चौथी बार अध्यक्ष बने डां दिनेश चन्द्र शर्मा

लखनऊ/बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का निर्वाचन 24 नवम्बर दिन शुक्रवार को निर्विरोध रुप से सम्पन्न हुआ।चुनाव माध्यमिक शिक्षा के पदाधिकारी डां आर पी मिश्र की की देख-रेख(चुनाव अधिकारी)में हुआ जिसमें सभी पदों पर एक-एक पर्चे ही दाखिल हुए,जिसमें डा० दिनेश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष, संजय सिंह महामंत्री, शिव शंकर पाण्डेय कोषाध्यक्ष और देवेन्द्र श्रीवास्तव संयुक्त महा मंत्री निर्वाचित घोषित किए गये।निर्वाचन प्रक्रिया संघ भवन में सम्पन्न हुई,कुल 45 पदों के लिए 45 नामांकन पत्र दाखिल हुए जिसमें 18 मण्डल के 18 माण्डलिक संगठन मंत्री और प्रान्तीय  कार्यकारिणी के 27 पद के लिए 27 नामांकन ही दाखिल हुए। डा० दिनेश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष,राधेरमण त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णा नन्द राय,सुधांशु मोहन,राजेश दुबे,रविन्द्र दीक्षित और अर्चना मिश्र उपाध्यक्ष, संजय सिंह महामंत्री,देवेन्द्र श्रीवास्तव संयुक्त महामंत्री, श्रीधर मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, विनोद कुमार यादव,वंदना सक्सेना, ब्रजेश पाण्डेय मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गये साथ ही सुभाष तिवारी, राकेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार पाण्डेय, अर्चना तिवारी,डा० सचिन सिंह संगठन मंत्री पद पर और सुरेश कुमार शर्मा, रेहाना नसरीन,डा० देवेन्द्र प्रताप यादव प्रचार मंत्री चुने गये।यशपाल सिंह एकाउन्टेन्ट और नीलमणि त्रिपाठी को आडिटर चुना गया। चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डा० दिनेश चन्द्र ‌शर्मा ने कहाकि संगठन की पहली प्राथमिकता में पुरानी पेंशन की बहाली ,पदोन्नति, तबादले,उपार्जित अवकाश और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग और संघर्ष होगा। माण्डलिक संगठनमंत्री में अतुल कुमार सिंह-आजमगढ,राजेश शर्मा-आगरा,राजेश कटारा- अलीगढ,बालेन्द्र कुमार-सहारनपुर,मेघराज भाटी-मेरठ,सर्वेश कुमार शर्मा -मुरादाबाद,मुकेश चौहान-बरेली,राजेश शुक्ला-लखन ऊ,उदयनारायण यादव -कानपुर,राजेश लिटौरिया-झांसी,आशुतोष त्रिपाठी-चित्रकूटधाम,अनिल कुमार -मिर्जापुर,अनिल पाण्डेय प्रयागराज,अरविन्द शुक्ला-वाराणसी,दिलीप पाण्डेय-अयोध्या,आन्नद त्रिपाठी देबीपाटन,योगेन्द्र प्रसाद पाण्डेय बस्ती और केशव मणि त्रिपाठी गोरखपुर निर्वाचित घोषित हुए । सभी निर्वाचन पर बलिया के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री डा०राजेश पाण्डेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने बधाई दिया और विश्वास व्यक्य किया है कि डा० दिनेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में संगठन शिक्षकों की सभी समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा और सफल होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें