: शिक्षा निदेशक(बेसिक)ने डां दिनेश चन्द्र शर्मा को बैठक के लिए बुलाया
Admin
Fri, Oct 20, 2023
लखनऊ/बलिया।प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा को पत्र लिखकर शिक्षा निदेशक (बेसिक )ने 25 अक्टूबर को 11 बजे अपने तीन प्रतिनिधियों को लेकर प्रमुख सचिव के साथ वार्ता हेतु बुलाया है।
अपने पत्र क्रमांक 732-34/2023-24 दिनांक 19 अक्टूबर के द्वारा प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन के साथ वार्ता हेतु डां दिनेश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश और शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष और बेसिक शिक्षा परिषद के पदेन सदस्य हैं को आमंत्रित किया है।उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर को निशातगंज स्थित महानिदेशक के कार्यालय पर धरना के दौरान वार्ता हेतु 16 अक्टूबर को पत्र लिखकर आमंत्रित किया गया था लेकिन प्रमुख सचिव के लखनऊ से बाहर होने के कारण वार्ता की तिथि आगे बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया गया है।विज्ञापन
